{"_id":"65c12eced4114b99be00ffb4","slug":"a-student-preparing-for-neet-committed-suicide-by-hanging-herself-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा, हुआ कुछ ऐसा कि फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा, हुआ कुछ ऐसा कि फंदे पर लटक कर दी जान
Tue, 06 Feb 2024 12:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:24 AM IST
सार
19 वर्षीय युवती नीट की तैयारी कर रही थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता की गैर प्रांत में तैनाती है। 5 फरवरी दोपहर वह छत पर बने कमरे में पढ़ रही थी। तभी उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र की राजविहार कालोनी में 5 फरवरी को एक सीआरपीएफ जवान की बेटी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि 19 वर्षीय युवती नीट की तैयारी कर रही थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता की गैर प्रांत में तैनाती है। 5 फरवरी दोपहर वह छत पर बने कमरे में पढ़ रही थी। तभी उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां जब किसी काम से गई, तो लाश लटकी देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
शोर मचाने पर वहां तमाम लोग आ गए। बाद में उसे दीनदयाल अस्पताल भी ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन