{"_id":"69012a74d0b82f2e6a0037a8","slug":"a-snake-was-caught-and-its-teeth-were-broken-in-kursanda-the-forest-department-has-launched-an-investigation-aligarh-news-c-56-1-sali1016-139482-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कुरसंडा में सांप को पकड़कर दांत तोड़े, वन विभाग ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कुरसंडा में सांप को पकड़कर दांत तोड़े, वन विभाग ने शुरू की जांच
विज्ञापन
गांव कुरसंडा में सोमवार की शाम को एक सांप एक मकान में घुस गया। इस दौरान भीड़ में शामिल एक शख्स ने सांप को पकड़ लिया और उसके मुंह में डंडा फंसा दांत तोड़ दिए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया, जिसके बाद वन विभाग ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
गांव कुरसंडा निवासी विजयपाल सिंह के मकान में सोमवार देर रात एक मीटर से अधिक लंबा काला सांप कहीं से घुस आया। उस समय घर में उनकी वृद्ध मां और दो बच्चे मौजूद थे जैसे ही उनकी नजर काले सांप पर पड़ी तो उन्होने शोर मचा दिया। मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को जो कि सर्प पकड़ने का काम करता है, उसे बुलाया। इस व्यक्ति ने आकर काफी देर मेहनत करने के बाद सर्प को पकड़ लिया। बताते हैं कि उक्त व्यक्ति ने एक डंडा सांप के मुंह में फंसाकर उसके दांतों को तोड़ दिया। इसके बाद सांप को गांव से बाहर जंगल में छोड़ दिया।
- उन्हें घटना का वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति सांप के दांत तोड़ते हुए नजर आ रहा है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर निश्चित रूप से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पारूल गर्ग, सादाबाद वन क्षेत्राधिकारी