{"_id":"690c450d847a6194db0d8b82","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-shop-and-a-house-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शार्ट-सर्किट से दुकान-मकान में लगी आग, नकदी समेत हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शार्ट-सर्किट से दुकान-मकान में लगी आग, नकदी समेत हजारों का सामान जला
Thu, 06 Nov 2025 12:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:20 PM IST
सार
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि मकान-दुकानों में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में मकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल अवंतीबाई पार्क के पास एक मकान व दुकानों में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। दमकल की दो गाडि़यों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। तब तक नकदी समेत हजारों का घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
सारसौल के अवंतीबाई पार्क के पास रहने वाली कमलेश देवी का मकान दूसरी मंजिल पर बना हुआ है। नीचे दुकानें बनी हुई हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे शार्ट-सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। इससे दुकानों में रखे सामान के साथ ही घर में रखा घरेलू सामान व दस हजार रुपये की नकदी जल गई।
विज्ञापन
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि मकान-दुकानों में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।