फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A separate branch will be formed to settle family disputes

अलीगढ़ : पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए बनेगी अलग शाखा

Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
A separate branch will be formed to settle family disputes
जिला पुलिस पर पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों की शिकायतों का बोझ बढ़ता जा रहा है। अब तक अपराध व दंपती विवाद की शिकायतों के निस्तारण में जुटी पुलिस एकाएक इन शिकायतों के बोझ को लेकर चिंतित है। इसे लेकर तय किया गया है कि अब पारिवारिक विवादों के निस्तारण से अलग से एसएसपी कार्यालय में शाखा का गठन किया जाएगा, जो सिर्फ पारिवारिक विवादों की शिकायतों का काउंसिलिंग के जरिये निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस पर सीधे तौर पर थानों में, एसएसपी कार्यालय में, डाक के जरिये, पोर्टल आदि के जरिये जितनी शिकायतें आ रही हैं, उनमें 60 फीसदी यानि करीब 250 शिकायतें हर दिन पारिवारिक विवाद की आ रही हैं, जिनमें भाई-भाई का विवाद, भाई-बहन का विवाद, बेटे का माता-पिता से विवाद, रिश्तेदारी में आपस में किसी तरह का विवाद सर्वाधिक है। इनमें ज्यादातर विवाद संपत्ति बंटवारे, लेनदेन या मतभेद से जुड़े हैं। सिविल प्रवृत्ति के इन विवादों में अगर बेहतर सुनवाई न हो तो झगड़े से लेकर जघन्य अपराध तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गंभीर रुख अपनाया है। एसएसपी के अनुसार हमारी थाना स्तर पर प्राथमिकता अपराध संबंधी शिकायतों या विवादों के निस्तारण का है। पारिवारिक विवादों में थाना पुलिस की व्यस्तता से अन्य काम प्रभावित होते हैं। दंपती विवाद के लिए महिला थाना व परिवार परामर्श केंद्र संचालित हैं। अब पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस कार्यालय में ही एक शाखा अलग तैयार की जा रही है, जिसमें सीओ स्तर से लेकर एक इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ शामिल किया जा रहा है। जल्द यह सक्रिय होगा और शिकायतों को काउंसलिंग के जरिये निस्तारित करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed