{"_id":"68e7af237955d023900aafd0","slug":"a-report-filed-against-a-history-sheeter-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रामलीला मंचन में चलाई गोली, तमंचे सहित पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रामलीला मंचन में चलाई गोली, तमंचे सहित पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 09 Oct 2025 06:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:18 PM IST
सार
रामलीला का मंचन चल रहा था, तभी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर वहां पहुंच गया। उसने मंचन रुकवा दिया और तमंचे से फायर कर दिया। रामलीला पंडाल के दर्शकों में भय हो गया।
विज्ञापन
आरोपी से तमंचा छीन पकड़ती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर के रामलीला कमेटी अध्यक्ष अंकुर भारद्वाज ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पंकज उर्फ बंटी के खिलाफ रामलीला मंच पर फायर करने और मंचन में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी अध्यक्ष अंकुर भारद्वाज ने बताया कि 29 सितंबर की रात 9:30 बजे रामलीला का मंचन चल रहा था, तभी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर पंकज वहां पहुंच गया। उसने मंचन रुकवा दिया। उनके द्वारा विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बचे। रामलीला पंडाल के दर्शकों में भय हो गया।
विज्ञापन
रामलीला कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीणों ने उसे तमंचे सहित पकड़ लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने रामलीला अध्यक्ष अंकुर की तहरीर पर आरोपी पंकज उर्फ बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
