फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A population of about 20,000 and adequate geographical location

Aligarh News: करीब 20 हजार की आबादी और भौगोलिक स्थिति पर्याप्त.. बैठक में एक स्वर से उठी आवाज

Sat, 10 Jan 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A population of about 20,000 and adequate geographical location
शुक्रवार को दादों ग्राम पंचायत घर में हुई बैठक में एक स्वर से आवाज उठी कि सरकार दादों को नगर पंचायत घोषित करे। करीब 20 हजार की आबादी वाली इस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पास कर प्रशासन और शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई इस सार्वजनिक बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि नगला परसी, नगला खंजी, नगला उदित, नगला झण्डा, नगला भूड़ आदि ग्राम पंचायत के मजरे करीब पांच किलोमीटर के दायरे में बसे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्राम पंचायत की आबादी, भौगोलिक स्थिति, विकसित बाजार, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सुविधाएं और बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से दादों नगर पंचायत बनने के सभी मानक पूरे करता है।
विज्ञापन

कहा कि नगर पंचायत बनने पर ही सड़क, नाली-नाला निर्माण, पेयजल व्यवस्था, नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क, सार्वजनिक शौचालय जैसी सभी सुविधाएं इस बड़ी ग्राम पंचायत के निवासियों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्वर से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन से दादों को शीघ्र नगर पंचायत घोषित करने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि यह प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन भी चलाया जाएगा।

-आबादी और क्षेत्रफल लगातार बढ़ने से दादों ग्राम पंचायत की परिधि से बाहर निकलकर कस्बे का रूप ले चुका है। नगर पंचायत बनने से यहां विकास कार्यों को गति और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी।- रामेश्वर यादव, ग्राम प्रधान
-ग्राम पंचायत के सीमित संसाधनों के कारण यहां समुचित विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। दादों के नगर पंचायत बनने से शासन की योजनाओं का सीधा लाभ यहां के निवासियो को मिलने लगेगा। -उमेश यादव, दादों।
-सड़क, नाली, जलनिकासी और साफ-सफाई जैसी समस्याओं से हमारे मजरे के निवासी लंबे समय से परेशान हैं। दादों के नगर पंचायत बनने पर इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।-सचिन यादव, नगला खंजी।
-दादों व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कस्बा बन चुका है, लेकिन यहां सुविधाओं की कमी है। नगर पंचायत बनने से बाजार की व्यवस्था सुधरेगी। शाम में देर तक दुकानें खुल सकेंगी, जिससे व्यापार बढ़ेगा। -दर्शन महेश्वरी, दादों।

-नगर पंचायत बनने से साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का लाभ मिलेगा, जो परिवार और समाज दोनों के लिए जरूरी है। शासन-प्रशासन को हमारी मांग पर ध्यान देना चाहिए। -अरुण राजपूत, नगला उदित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed