{"_id":"67fba93cf2d34d4e18027dd2","slug":"a-pistol-was-stuffed-in-the-mouth-of-the-delivery-boy-for-delay-in-food-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाने लाने में हुई देरी, डिलीवरी ब्वॉय के मुंह में ठूंसी पिस्टल,पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाने लाने में हुई देरी, डिलीवरी ब्वॉय के मुंह में ठूंसी पिस्टल,पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच
Sun, 13 Apr 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
डिलीवरनी ब्वॉय के खाना लाने में देर होने पर उसे जमकर पीटा गया। धमकी देते हुए उसके मुंह में पिस्टल डाल दी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके की अवंतिका फेज-2 कॉलोनी में खाना लेकर पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय को देरी से आने पर जमकर पीटा गया। साथ में मुंह में पिस्टल ठूंसकर जान से मारने की धमकी दी गई। वाकया 10 अप्रैल रात करीब सवा बजे का है।
विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास केआर गार्डन के पास रहने वाले मो. तौकिर ने बताया कि वह खाने-पीने के सामान की डिलीवरी करता है। 10 अप्रैल रात उसे खाने पीने का सामान लेकर अवंतिका फेज-2 भेजा गया। सवा बजे करीब ग्राहक के पास पहुंचा तो वहां सामान मंगाने वाले व्यक्ति ने उसे देखते ही पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसने निर्धारित समय से देरी से आने पर गुस्सा उतारते हुए मुंह में पिस्टल ठूंस दी। काटने की धमकी देते हुए भगा दिया। एसएचओ क्वार्सी नरेंद्र कुमार के अनुसार तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन