फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A person died in an accident

Aligarh News: बेटी से मिलने आ रहा था, रास्ते में हादसे से गई व्यक्ति की जान

Sun, 13 Aug 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 13 Aug 2023 01:16 AM IST
सार

पिता परी चौक नोएडा से अपनी बेटी से मिलने खैर आ रहे थे। बस में उन्हें नींद आ गई। टप्पल कट से आगे जिकरपुर पुल के पास परिचालक ने उनसे उतरने के लिए पूछा। साहूकार ने खैर जाने की बात कही। उसके बाद परिचालक ने उन्हें वहीं उतार दिया। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए।

विज्ञापन
A person died in an accident
मृतक साहूकार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गांव कुडेनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर निवासी साहूकार (52) पुत्र खचेरू परी चौक नोएडा से अपनी बेटी से मिलने खैर आ रहे थे। बस में उन्हें नींद आ गई। टप्पल कट से आगे जिकरपुर पुल के पास परिचालक ने उनसे उतरने के लिए पूछा। साहूकार ने खैर जाने की बात कही। उसके बाद परिचालक ने उन्हें वहीं उतार दिया। जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल साहूकार को सीएचसी में भर्ती कराया, उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में साहूकार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed