फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A murder report was filed on the body of a woman found in Gabhana

Aligarh News: गभाना में मिले महिला के शव पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, जांच जारी

Wed, 19 Jun 2024 04:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 19 Jun 2024 04:54 AM IST
सार

गांव नगला जैत निवासी दिव्यांग हेमलता का शव 24 मई की रात भुमियां बाबा मंदिर के पास पड़ा मिला था। तब पुलिस ने किसी ट्रेन से कटकर मौत होने की बात कही थी।

विज्ञापन
A murder report was filed on the body of a woman found in Gabhana
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 मई की रात गभाना के भुमियां बाबा मंदिर के पास एक महिला के मिले शव के मामले में पति की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


गांव नगला जैत निवासी दिव्यांग हेमलता पत्नी कालीचरन का शव 24 मई की रात भुमियां बाबा मंदिर के पास पड़ा मिला था। तब पुलिस ने किसी ट्रेन से कटकर मौत होने की बात कही थी। कालीचरन का आरोप है कि नगला जैत निवासी बंटी पुत्र जयपाल, गुड्डी पत्नी जयपाल, प्रकाशी पुत्र रामचंद्र और गोंडा थाने के गांव हीरपुर निवासी देवा उसकी पत्नी हेमलता को 24 मई की सुबह अपने साथ अलीगढ़ ले गए थे। उसकी पत्नी घर से 60 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई थी।
विज्ञापन


उसी दिन रात में उसकी पत्नी हेमलता का शव गभाना थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। इसके बाद वह आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे थे। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed