फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Munnabhai caught in Aligarh during UP board exam

UP Board: सख्ती या फिर हिंदी विषय से दूरी, दस हजार ने परीक्षा छोड़ी, पकड़ा गया एक मुन्नाभाई

Fri, 23 Feb 2024 04:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:25 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अलीगढ़ में 10289 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। गभाना के वीरपुरा स्थित श्री कल्याण इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। यहां टप्पल के उदयपुर स्थित भरत पब्लिक स्कूल से पंजीकृत दसवीं के छात्र निहाल सिंह निवासी कोका, हाथरस के स्थान पर उदयपुर गांव का अर्जुन चौधरी परीक्षा देते पकड़ा गया।

विज्ञापन
A Munnabhai caught in Aligarh during UP board exam
रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी का पेपर का मिलान करती छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गई हैं। नकल के लिए बदनाम रहे अलीगढ़ जिले में पहले दिन दस हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। खास बात यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा थी। अब इसे सख्ती का असर कहा जाए या फिर विद्यार्थियों की हिंदी विषय के प्रति बढ़ती दूरी। वहीं, परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी ने पहली पाली के परीक्षा इंतजाम नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम में पहुंचकर देखे और जानकारियां जुटाईं। शाम की पाली के बाद कंट्रोल रूम में रिपोर्ट देरी से पहुंचने की समस्या आई। इसको लेकर स्टाफ परेशान नजर आया। कुल मिलाकर पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन


जिले में 151 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हो रही है। जिले भर में 21 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन सुबह की पाली में दसवीं की हिंदी व बारहवीं की सैन्य विज्ञान की परीक्षा रही। सुबह की पाली में दसवीं के 5639 और बारहवीं के 27 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में बारहवीं की हिंदी व दसवीं की वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई। शाम की पाली में बारहवीं के 4586 व दसवीं के 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इस तरह कुल 10289 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। पहले दिन दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी की परीक्षा छोड़ा जाना बड़ा विषय है। इसको लेकर एक बात सामने आ रही है कि नकल पर सीसीटीवी कैमरों का शिकंजा काम कर रहा है। दोपहर में डीएम विशाख जी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी दौड़ लगाते रहे। डीआईओएस सर्वदानंद के अनुसार परीक्षा पहले दिन सकुशल तरीके से संपन्न हुई है। जिले से किसी तरह की कोई घटना या अन्य तरह की सूचना नहीं आई। हां, बड़ी संख्या में परीक्षा जरूर बच्चों ने छोड़ी है। इसके पीछे सख्ती ही बड़ी वजह मानी जा रही है।

Trending Videos

गभाना में पकड़ा गया हाथरस का मुन्ना भाई

गभाना के वीरपुरा स्थित श्री कल्याण इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। यहां टप्पल के उदयपुर स्थित भरत पब्लिक स्कूल से पंजीकृत दसवीं के छात्र निहाल सिंह निवासी कोका, हाथरस के स्थान पर उदयपुर गांव का अर्जुन चौधरी परीक्षा देते पकड़ा गया। दस्तावेज, फोटो सत्यापन में यह तथ्य सामने आया तो मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया। उसे तत्काल पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दी गई है। मामले में अब पुलिस स्तर से मुकदमा दर्ज करने संबंधी कार्रवाई की जा रही है।
 छात्राएं
इस मुन्नाभाई को पकड़े जाने के बाद उस स्कूल पर सवाल खड़ा हो रहा है, जिस छात्र के स्थान पर आरोपी परीक्षा दे रहा था। आखिर हाथरस के छात्र का यहां पंजीकरण कैसे हुआ और स्कूल से संबंधित गांव का बच्चा ही क्यों परीक्षा दे रहा था। इसमें कहीं न कहीं उदयपुर के स्कूल की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। 

पहले दिन की परीक्षा अच्छी हुई है। तैयारी के अनुसार ही सवाल आए थे। -अंशिका छात्रा। 
पेपर अच्छा हुआ है, जिस तरह की तैयारी थी, उसी के अनुसार सवाल आए। -करीना गौतम छात्रा। 
प्रश्र पत्र देखकर मन झूम गया। सवाल बहुत ही आसान थे, अच्छा पेपर गया है। - गुरुप्रीत
पेपर बहुत अच्छा हुआ है। जिस तरह की उम्मीद थी, उसी अनुसार सवाल आए हैं। - खुशी द्विवेदी छात्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed