{"_id":"68740de560397b98330e9384","slug":"a-moving-car-caught-fire-the-driver-saved-his-life-by-jumping-out-aligarh-news-c-2-1-hsr1006-731941-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर जान बचाई
विज्ञापन
क्षेत्र में गांव पनैठी-अधौन मार्ग पर शनिवार रात एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
बदायूं के थाना उझानी के गांव नना खेड़ा निवासी परवेज शुक्रवार को अधौन गांव में अपनी बहन फिजा खान के घर आया हुआ था। परवेज ने बताया है कि शनिवार की रात वह अपनी कार में पनैठी के पास पंप पर सीएनजी भरवाने जा रहा था, रात करीब नौ बजे चलती कार में पीछे से पहले हल्का सा धुआं उठा और अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं।
इस पर वह कार से कूदकर बाहर आ गया। वाहन चालक भी रुक गए और पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।