फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A modern boxing ring in Aligarh Sports Stadium

Aligarh Sports Stadium: बनेगी आधुनिक बॉक्सिंग रिंग, प्रशासनिक भवन का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 31 Aug 2025 04:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

स्पोर्ट्स स्टेडियम के ही बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास करके यहां की खिलाड़ी रिंकी शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हो चुकी हैं। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
A modern boxing ring in Aligarh Sports Stadium
अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ जिले के मुक्केबाजों को जल्द ही एक नया और आधुनिक बॉक्सिंग रिंग मिलेगा। इसके साथ ही जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशासनिक भवन का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 5.20 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार कर यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपी सिडको) ने प्रशासन को भेजा है।

विज्ञापन


खेल निदेशालय के निर्देश पर यूपी सिडको के अधिकारियों ने निरीक्षण कर इस काम का आकलन किया था। अब यही संस्था इसका निर्माण कार्य करेगी। करीब 35 साल पहले बने जिले के एकमात्र सरकारी स्पोर्ट्स स्टेडियम का बॉक्सिंग रिंग काफी जर्जर हो चुका है। इसका फ्लोर और शेड पूरी तरह खराब हो गए हैं और फेंसिंग भी टूट चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासनिक भवन में भी बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए, बॉक्सिंग रिंग और प्रशासनिक भवन दोनों को आधुनिक रूप दिया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि यह काम होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे वे बेहतर अभ्यास कर सकेंगे और अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सिंग के दम पर पाई रिंकी ने पुलिस में नौकरी
स्पोर्ट्स स्टेडियम के ही बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास करके यहां की खिलाड़ी रिंकी शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हो चुकी हैं। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed