फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A men Planned fake robbery for girl friend

वेलेंनटाइन- डे पर उमड़ा प्यार, दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड को डेढ़ लाख का ब्रासलेट देने के लिए रचा लूट का ड्राम

Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
A men Planned fake robbery for girl friend
वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका को महंगा तोहफा देने के लिए ही शराब ठेके के सेल्समैन ने झूठी लूट का नाटक रचा। 24 घंटे के बाद ही पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। पनैठी तिराहा पर शराब की दुकान पर काम करने वाला सेल्समैन उमेश कुमार निवासी पहाड़ीपुर ने अपनी दिल्ली निवासी प्रेमिका को उपहार में डेढ़ लाख रुपये का कीमती ब्रेसलेट देने के लिए पूरा ड्रामा रचा था। शक तब हुआ जब उमेश के पास से उसका एक स्मार्ट फोन और 17 हजार रुपये मिल गए। बकौल उमेश दोनों चीजें बदमाश छोड़ गए। यही बात पुलिस को समझ में नहीं आ रही थी। जब पुलिस सख्त हुई तो उमेश टूट गया और उसने पूरा राजफाश कर दिया।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उसके मोबाइल से एक ब्रेसलेट का फोटो मिला है, जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये है। ये फोटो उसकी प्रेमिका ने भेजा था। उमेश को ये तोहफा वेलेंटाइन-डे पर देना था, जब मौका निकल गया तो वह परेशान रहने लगा। इसी बीच उसने दुकान का पैसा हड़प कर तोहफा देने के लिए लूट का पूरा नाटक रचा है। उसके पास दुकान के 1.70 लाख रुपये थे। उसने बेवजह 3.25 लाख रुपये की लूट की अफवाह उड़ाई। घटनास्थल याकूतपुर के ग्रामीणों ने भी बताए वक्त में किसी लूट की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को उसको अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed