फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A massive fire broke out in a three-storey textile warehouse-shop in Aligarh

Aligarh News: तीन मंजिला कपड़ा गोदाम-दुकान में लगी भीषण आग, 80 लाख से अधिक का माल जलकर हुआ राख

Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

अलीगढ़ में कनवरीगंज थोक बाजार में स्थित वरुण टेक्सटाइल की तीन मंजिला कपड़े की थोक दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में 70 से 80 लाख तक का कपड़ा जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a three-storey textile warehouse-shop in Aligarh
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहली गेट के कनवरीगंज थोक बाजार में स्थित वरुण टेक्सटाइल की तीन मंजिला कपड़े की थोक दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में भीषण आग की सूचना के बाद पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। दमकल टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण आसपास के घरों को खाली कराया गया।आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान भी निकलना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वरुण टेक्सटाइल कपड़ा गोदाम के मालिक वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि पड़ोसियों से जानकारी मिली कि कपड़े के गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सब जलकर खाक हो चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपावली और शादियों के साहलग को देखते हुए गोदाम में 70 से 80 लाख रुपयों से अधिक का कपड़ा था, जो जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते गोदाम में आग लगी। आग की घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनवरी गंज में एक कपड़े के तीन मंजिला कपड़े के गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बन्नादेवी, ताला नगरी व पुलिस लाइन की तीन गाड़ियों ने छह बार पानी भरकर 3 से 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। - संजीव कुमार सिंह, एफएसओ, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed