{"_id":"5fb4228f8ebc3e9ba007d8b7","slug":"a-man-die-in-ox-attack-aligarh-news-ali248941651","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड़ ने रिटायर्ड बिजली कर्मी को पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा सांड़ ने रिटायर्ड बिजली कर्मी को पटक-पटक कर मार डाला
Wed, 18 Nov 2020 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
थाना जवां क्षेत्र के गांव चाऊपुर में एक आवारा सांड़ ने रिटायर विद्युत कर्मी को पटक-पटक कर जान से मार डाला। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सांड़ को मौके से तो भगा दिया, लेकिन उसकी दहशत को लेकर इलाके में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
जवां के गांव चाऊपुर में रहने वाले 75 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र हीरा सिंह बिजली विभाग से रिटायर्ड थे। मंगलवार को वह अपने खेत पर टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह खेत पर पहुंचे तो वहां पर एक आवारा सा़ंड ने उन पर हमला बोल दिया। चंद्रपाल सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर रहे सांड़ को हटाया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल सिंह के परिजन उनको निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रपाल सिंह के परिवार में पत्नी किरण देवी के अलावा 6 बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन