फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   a loud explosion in the house

Aligarh News: घर में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट, टूट गईं दीवारें और दरवाजे-खिड़कियां, युवती घायल

Tue, 03 Dec 2024 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

व्यापारी के घर सुबह ही हाॅकर गैस सिलिंडर लेकर पहुंचा था। सिलिंडर लीक हो रहा है। इस बारे में हाॅकर व गैस एजेंसी को सूचना दे दी गई। दिन भर सिलिंडर से गैस लीक होती रही। गैस रसोई में भर गई।

विज्ञापन
a loud explosion in the house
घायल युवती को ले अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में एक व्यापारी के घर 2 दिसंबर देर रात घरेलू गैस सिलिंडर के लीक हो जाने से गैस रसोई में भर गई। जिससे तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। घर की दीवारों पर दरारें आ गईं और दरवाजे, खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। हादसे के बाद लगी आग में व्यापारी की बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए पहले जेएन मेडिकल काॅलेज और बाद में हालत बेहद नाजुक देखते हुए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली ले जाया गया है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस, दमकल, फाॅरेंसिक आदि टीमें पहुंच गईं और जांच-पड़ताल की। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के न्यू अशोक नगर में व्यापारी अशोक कुमार ने करीब दो माह पूर्व ही नया मकान बनवाया था। वे सोमवार को पत्नी के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। घर में बड़ी बेटी 20 वर्षीय शालिनी व बेटा साैरभ ही माैजूद थे। रात करीब 12 बजे शालिनी भाई के लिए रसोई में गैस पर दूध गर्म करने पहुंची। शालिनी ने जैसे ही गैस चूल्हे को जलती हुई माचिस की तीली दिखाई, गैस ने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन

धमाके से टूटी दीवार
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर शालिनी चीखती हुई बाहर की तरफ दौड़ी। इस बीच तेज धमाका हुआ। जिसमें रसोईघर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई। खिड़की व दरवाजों के शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए। शालिनी के कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह से झुलस गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर कमरे में पढ़ रहा साैरभ दाैड़ते हुए पहुंचा तो बहन शालिनी को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए पड़ोसियों से मदद मांगने पहुंचा। 

किसी तरह लोगों ने शालिनी के कपड़ों में लगी आग को बुझाया फिर उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जेएन मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। यहां से परिजन मंगलवार को उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए हैं। हर कोई हादसे का मंजर देख हैरान था। हादसे सूचना पर थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, सीओ बन्नादेवी संजीव तोमर के अलावा दमकल, डाॅग स्क्वाड व फाॅरेंसिक टीम भी पहुंच गई।  

दिन में ही आया था गैस सिलिंडर, हो रहा था लीक 
व्यापारी अशोक कुमार के घर सुबह ही हाॅकर गैस सिलिंडर लेकर पहुंचा था। कुछ देर बाद पता चला कि सिलिंडर लीक हो रहा है। इस बारे में हाॅकर व गैस एजेंसी को सूचना दे दी गई और शालिनी ने उसका ढक्कन बंद कर रसोई में रख दिया। दिन भर सिलिंडर से गैस लीक होती रही। गैस रसोई में भर गई। धमाके से मकान की दीवारों में दरारें भी आ गईं। 

सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद रसोई घर में भर गई थी, जिससे हादसा हुआ है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। घायल शालिनी की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं। -मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed