Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A loader vehicle collided with a wedding procession bus parked on Yamuna Expressway

Aligarh: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बरात की बस से टकराया लोडर वाहन, दूल्हे की बुआ की मौत, दूल्हा सहित तीन घायल

Sun, 28 Sep 2025 08:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 08:57 AM IST
विज्ञापन
A loader vehicle collided with a wedding procession bus parked on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बरात की बस का फटा हुआ टायर - फोटो : संवाद

टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट संख्या 46 पर टायर फटने के बाद खड़ी बरात की बस से लोडर वाहन टकरा गया। 27 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में बस के पास खड़ी दूल्हे की बुआ शरीफन (50) की मौत हो गई, दूल्हे व चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


टप्पल पुलिस के मुताबिक कश्मीरी गेट कमला मार्केट सेंटर, दिल्ली निवासी कमरुद्दीन अपने बेटे नजीरुद्दीन की बरात लेकर 26 सितंबर को बस से आगरा गए थे और 27 सितंबर सुबह निकाह के बाद यमुना एक्सप्रेसवे रास्ते लौट रहे थे। बस में करीब 40-45 लोग सवार थे। जेवर टोल से पहले बरातियों से भरी बस के चालक साइड का टायर फट गया और चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया।
विज्ञापन


चश्मदीद इकबाल अहमद ने बताया कि चालक के साथ बस में सवार दूल्हा, उसकी बुआ शरीफन और कुछ बराती भी नीचे उतर गए। ये लोग बस के पास खड़े थे, तभी आगरा की ओर से तेज रफ्तार पर आए लोडर वाहन मैक्स ने इन्हें टक्कर मार दी। इसमें शरीफन की मौके पर ही मौत हो गई, दूल्हा नजीरुद्दीन और बस चालक विनोद सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोडर वाहन को छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम जोगेंन्द्र सिंह ने बताया कि घायलों को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोडर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed