{"_id":"60a63b188ebc3e751e1c72ea","slug":"a-large-part-of-the-achaleshwar-temple-collapsed-and-fell-in-lake-slogans-against-the-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत : अचलेश्वर मंदिर का एक हिस्सा बारिश में ढहा, जाम- हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत : अचलेश्वर मंदिर का एक हिस्सा बारिश में ढहा, जाम- हंगामा
Fri, 21 May 2021 12:47 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ : अचलेश्वर मंदिर का बड़ा हिस्सा ढहकर सरोवर में गिरा।
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में बुधवार मध्य रात्रि को आई तेज बारिश और आंधी के कारण अचलेश्वर मंदिर परिसर का बरामदा अचल सरोवर में ध्वस्त हो गया। सुबह सुबह जब मंदिर जाकर लोगों ने देखा तो वहां हिंदू समाज इकठ्टा होने लगा और आक्रोशित हो उठा।
विज्ञापन
मन्दिर के बराबर ही बजरंग दल का कार्यालय है, सूचना मिलते ही बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता अचलेश्वर मंदिर के क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोशित हो उठे और नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मंदिर के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बजरंग दल का नगर निगम पर आरोप है कि यहां हो रहे निर्माण की किसी को कोई परवाह नहीं है। खुदाई की मटट्टी ठेकेदार बेचकर खा गये। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीढियों की सपोर्ट पर मंदिर टिका हुआ है। जेसीबी द्वारा सीढ़ियों के हटाने के चलते यह हादसा हुआ है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में चार सेवक हरि गोस्वामी, रजत गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी, राजू गोस्वामी के परिवार मंदिर में रहते हैं, जिसमें दो परिवार मरने से बच गए।
विज्ञापन