फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A fire broke out in a hardware and sanitary ware warehouse, causing losses worth millions.

Aligarh News: हार्डवेयर-सेनेटरी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 13 Jan 2026 11:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 13 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a hardware and sanitary ware warehouse, causing losses worth millions.
कस्बे के मुख्य बाजार में हार्डवेयर और सेनेटरी के गोदाम में मंगलवार की शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से लाखों रुपये कीमत का सामान जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




कस्बा निवासी प्रमोद कुमार के अनुसार उनके हार्डवेयर-सेनेटरी के गोदाम में मंगलवार की शाम करीब सात बजे कर्मचारी सामान निकालने पहुंचा तो गोदाम में धुआं भरा था। इस पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उनके साथ ही आसपास के लोग भागकर पहुंचे। हल्ला मचने पर तमाम लोग गोदाम के बाहर एकत्र हो गए।
विज्ञापन




सामूहिक रूप से पानी आदि डालकर लोगों ने आग बुझाई। व्यापारी के अनुसार सामान रखने के लिए गोदाम में लोहे की दुछत्ती बनाई जा रही थी। कारीगरों ने वेल्डिंग मशीन का उपयोग कर दुछत्ती बनाई थी। आशंका है कि वेल्डिंग करते समय चिंगारी किसी सामान में गिरी जो धीरे-धीरे सुलगती रही और आग लग गई। आग से पानी की कई टंकी, प्लास्टिक के पाइप आदि जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed