{"_id":"6ae8fe116265fecbac0aa5f7","slug":"a-dietary-survey-will-be-conducted-within-a-30-km-radius-of-the-narora-atomic-power-station-aligarh-news-c-2-gur1004-1103836-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नरौरा परमाणु केंद्र के 30 किमी दायरे में होगा आहार सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नरौरा परमाणु केंद्र के 30 किमी दायरे में होगा आहार सर्वे
विज्ञापन
नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र।
- फोटो : Archive
बुलंदशहर स्थित नरौरा परमाणु केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य और खानपान की स्थिति का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए 10 किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य सर्वेक्षण और 30 किलोमीटर के क्षेत्र में आहार एवं पेयजल की खपत का अध्ययन होगा।
इस संबंध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के नरौरा परमाणु केंद्र के बीच समझौता हुआ है। स्वास्थ्य सर्वेक्षण के तहत परमाणु केंद्र के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले करीब 2.20 लाख लोगों में से 8,796 परिवारों के 43,983 लोगों को शामिल करने का प्रस्ताव है।
इसमें लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, जीवनशैली, चिकित्सा इतिहास, प्रजनन स्वास्थ्य और विभिन्न चिकित्सकीय मानकों की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा पात्र लोगों में मुंह और स्तन कैंसर की जांच भी होगी। यह अध्ययन जेएन मेडिकल कॉलेज का सामुदायिक चिकित्सा विभाग करेगा।
विज्ञापन
समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, नरौरा परमाणु केंद्र के स्टेशन निदेशक अमरनाथ ठाकुर, मुख्य अन्वेषक प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी और सह-मुख्य अन्वेषक डॉ. अली जाफर आब्दी मौजूद रहे।
तीन मौसम में होगा आहार का अध्ययन
परियोजना के दूसरे हिस्से में परमाणु केंद्र के 30 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली करीब 1.99 लाख आबादी का आहार सर्वेक्षण किया जाएगा। यह सर्वे गर्मी, मानसून और सर्दी में तीन चरणों में होगा। इसमें परिवारों के भोजन और पेयजल की खपत का आकलन किया जाएगा। आयु, लिंग और भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर लोगों के आहार सेवन का आंकड़ा तैयार होगा। इससे भोजन और पेयजल के माध्यम से शरीर में पहुंचने वाली विकिरण की मात्रा का आकलन करने में वैज्ञानिक मदद मिलेगी।
इस तरह की शोध परियोजनाएं यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक और शैक्षणिक विशेषज्ञता को सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में उपयोग करने का अवसर देती हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रयासों की सराहना करती हूं।
-प्रो. नईमा खातून, कुलपति, एएमयू
नरौरा परमाणु केंद्र के आसपास रहने वाली आबादी के स्वास्थ्य और खानपान से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी जुटाने के लिए व्यवस्थित वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी है। यह परियोजना 16 महीने में पूरी की जाएगी। स्वास्थ्य और आहार सर्वेक्षण की अलग-अलग तकनीकी रिपोर्ट तैयार होंगी। अध्ययन शुरू करने से पहले आवश्यक नैतिक स्वीकृति ली जाएगी।
-अमरनाथ ठाकुर, स्टेशन निदेशक, नरौरा परमाणु केंद्र