{"_id":"6878060ce62cf5a403098ae7","slug":"a-devotee-dies-while-doing-the-84-kos-braj-parikrama-on-foot-aligarh-news-c-2-1-ald1025-734668-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ब्रज 84 कोस की पैदल परिक्रमा करते श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ब्रज 84 कोस की पैदल परिक्रमा करते श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज की 84 कोस की पैदल परिक्रमा कर रहे एक बुजुर्ग श्रद्धालु की बुधवार को तबीयत बिगड़ने से रास्ते में ही मौत हो गई। बुजुर्ग के साथियों की टोली तब तक आगे निकल चुकी थी। पुलिस मध्य प्रदेश शिवपुरी के रहने वाले बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैर का एदलपुर, अरनी, टैंटीगांव आदि क्षेत्र ब्रज की ब्रज 84 कोस के परिक्रमा मार्ग में पड़ता है, जिससे श्रद्धालु गुजरते हैं। गांव अरनी निवासी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 10-15 श्रद्धालुओं की टोली पैदल परिक्रमा के दौरान गांव अरनी में पहुंची तो उनमें से एक बुजुर्ग थकी हुई हालत में उनकी दुकान के सामने सड़क पर बैठ गए, जबकि टोली के अन्य सदस्यों का उन पर ध्यान नहीं गया और टोली भजन करते हुए आगे निकल गई। इसी बीच बुजुर्ग सड़क पर बेहोश होकर लुढ़क गए।
आधार कार्ड के सहारे परिजनों से संपर्क का प्रयास
महेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दुकान के सामने एक बुजुर्ग बेहोश पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पास से आधार कार्ड मिला, जिसमें उनकी शिनाख्त नाम कल्लू जाटव (65) निवासी बनवारीपुरा पोस्ट ककरोह तहसील बैराड़ा शिवपुरी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी दुष्यंत कुमार तिवारी का कहना है कि कोई भी संपर्क सूत्र हेतु मोबाइल नंबर आदि नहीं मिला है। शिवपुरी पुलिस के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके सामान को सुरक्षित रखवा दिया है।