{"_id":"6a175d3f9275430f4c0a845b","slug":"a-cooling-ward-was-built-in-khair-chc-to-protect-from-the-heat-aligarh-news-c-2-1-ald1025-983904-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर सीएचसी में गर्मी से बचाव को बनाया कूलिंग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर सीएचसी में गर्मी से बचाव को बनाया कूलिंग वार्ड
विज्ञापन
भीषण गर्मी में लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में विशेष कूलिंग वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में अत्यधिक गर्मी से प्रभावित मरीजों का तत्काल उपचार किया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष रोहित भाटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग के पास यह वार्ड बनाया गया है। इसमें चार बेड की व्यवस्था की गई है। इस कक्ष में गर्मी और लू से पीड़ित मरीजों को प्राथमिक उपचार मिल रहा है। आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। नौतपा के दौरान तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिक वर्ग पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा और त्वरित इलाज के उद्देश्य से यह व्यवस्था शुरू की है। रोहित भाटी ने कहा कि फिलहाल लू राहत कक्ष को स्थायी व्यवस्था के रूप में संचालित किया जाएगा। इससे भविष्य में भीषण गर्मी के दौरान आने वाले मरीजों को तत्काल राहत मिल सकेगी।