{"_id":"67bcd143dc3fb925080a3485","slug":"a-case-was-filed-three-days-after-a-fight-broke-out-during-a-wedding-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101637-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी के दौरान हुआ झगड़ा, तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी के दौरान हुआ झगड़ा, तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज
Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
सार
रात में करीब एक बजे जयमाल के दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने ईंट पत्थर, रॉड और लाठी से हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। हमले में कई लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊंटगिरि गांव में बृहस्पतिवार की रात बारात के दौरान घराती और बाराती पक्ष में हुई मारपीट के मामले में तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। दूल्हे के चाचा ने दुल्हन के पिता और तीन भाइयों सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं दुल्हन पक्ष का आरोप है कि बरात में एक व्यक्ति शराब पीकर लाइसेंसी असलहा लहरा रहा था। उसे रोकने को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव खलीलपुर राठ निवासी यतेंद्र कुमार के अनुसार 20 फरवरी को वह अपने भतीजे शिवा की बरात में सिल्ला विसावन गांव के मजरा ऊंटगिरि पहुंचे थे। रात में करीब एक बजे जयमाल के दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने उनके बेटे अभिषेक, भांजे प्रभयराज और कार चालक मोंटी पर ईंट पत्थर, रॉड और लाठी से हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। हमले में उनके बेटे, भांजे और कार चालक के चोटें आईं। उनके गले से सोने की चेन, 32 हजार रुपये और मोबाइल वहां गिर गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण कराया था। मामले में लड़की के पिता पंचम और उनके तीन बेटे अमित, लालू व सरजीत के अलावा कैलाश, महेश, गुड्डू, सचिन, शिवम, मनीष, बॉबी, नितिन, हरिओम और पांच-सात अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
