फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A boy died due to a pistol found in the junkyard

Aligarh News: कबाड़ बीनते समय मिला तमंचा, दो बालकों के बीच छीनाझपटी में चली गोली से एक की हुई मौत

Thu, 25 Sep 2025 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 10:46 PM IST
सार

मिनसार रोजाना कबाड़ बीनने जाता था। वह तीन अन्य बच्चों संग कबाड़ बीनते हुए आईटीआई रोड के इंडस्ट्री एरिया में पहुंच गया। जहां चारों खाली प्लाट में कबाड़ बीन रहे थे। तभी उन्हें एक तमंचा मिल गया। मिनसार व उसके साथ मौजूद उसके साथी में तमंचे को लेकर खींचतान शुरू हो गई।

विज्ञापन
A boy died due to a pistol found in the junkyard
बच्चे की हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के इंडस्ट्री एरिया में कबाड़ में मिले तमंचे को लेकर हुई छीनाझपटी में गोली चलने से 11 वर्षीय बालक मिनसार की मौत हो गई। यह घटनाक्रम 25 सितंबर को उस समय हुआ, जब चार बच्चे इंडस्ट्री एरिया के खाली प्लाट में कबाड़ बीन रहे थे। तभी उन्हें तमंचा मिल गया। जिसे लेने को लेकर हुई खींचतान में गोली चलने से मिनसार की जान चली गई। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सिविल लाइंस के मिराज हॉस्पिटल वाली गली में रहने वाले मजदूर परिवार के माजिन का बेटा मिनसार रोजाना कबाड़ बीनने जाता था। शुक्रवार को भी वह तीन अन्य बच्चों संग कबाड़ बीनते हुए दोपहर 3:30 बजे आईटीआई रोड के इंडस्ट्री एरिया में पहुंच गया। जहां चारों खाली प्लाट में कबाड़ बीन रहे थे। तभी उन्हें एक तमंचा मिल गया। मिनसार व उसके साथ मौजूद उसके साथी में तमंचे को लेकर खींचतान शुरू हो गई। जिसकी नाल मिनसार की ओर थी, जबकि बट दूसरे बच्चे के हाथ में थी। ये भी नहीं पता था कि तमंचा लोडेड है। 
विज्ञापन


इसी खींचतान में गोली चल गई और गोली मिनसार के गर्दन से होकर जबड़े के रास्ते भेजे में जा घुसी। इसके बाद डर से साथी भागने लगा तो उसके साथ के अन्य दो बच्चों ने शोर मचाया। जिसे आसपास गोली चलने पर हरकत में आई भीड़ ने पकड़ लिया। बाद में खबर पर पुलिस भी आ गई। आनन फानन मिनसार को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके तीनों साथी थाने लाए गए। आसपास सीसीटीवी भी देखे गए। बाद में खबर देकर परिजन भी बुला लिए। मिनसार के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने बाल अपचारी पर मुकदमा दर्ज किया है। बाल अपचारी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना कबाड़ बीनते समय मिले तमंचे की छीनाझपटी में हुई है। बच्चे की मृत्यु के बाद मुकदमा व अन्य कार्रवाई की जा रही है। जिस पर आरोप लगाया गया है, उससे पूछताछ जारी है। उसके साथ के दो अन्य बच्चों ने भी यही जानकारी दी है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी


कहां से आया तमंचा, देखे जा रहे सीसीटीवी
इस सूचना पर बन्नादेवी पुलिस के साथ-साथ सीओ द्वितीय व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घंटों तक वहां सीसीटीवी देखकर यह जानने का प्रयास होता रहा कि आखिर यहां तमंचा कहां से आया। हालांकि देर शाम तक इसके साक्ष्य नहीं मिले थे। माना यही जा रहा था कि कोई अपराधी यहां छिपाने के इरादे से इसे फेंक गया होगा। मगर फिर लेने नहीं आ पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed