फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A blood sample of Abnu's mother was taken for DNA testing.

Aligarh News: डीएनए टेस्ट के लिए अबनू की मां के रक्त का नमूना लिया

Sat, 13 Dec 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 13 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A blood sample of Abnu's mother was taken for DNA testing.
जलाली क्षेत्र के अबनू हत्याकांड की गुत्थी एक माह बाद भी सुलझ नहीं सकी है। शव के वैज्ञानिक शिनाख्त के लिए पुलिस ने मृतक की मां मुन्नी देवी को पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल ले जाकर रक्त का सैंपल लिया है। मृतक के भाई देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह सैंपल डीएनए जांच के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जलाली के मजरा नगरिया भूड़ निवासी अबनू उर्फ दिनेश (33) तीन नवंबर को मोबाइल और बाइक सहित शेखाझील के आसपास से लापता हो गए थे। 13 नवंबर को शेखापुल और चंगेरी के बीच नहर किनारे झाड़ियों में कंकाल के रूप में एक शव मिला था। टीशर्ट और लोवर के आधार पर शव की पहचान परिजन ने अबनू के रूप में की थी।
विज्ञापन

चार दिन पहले पुलिस की टीम अबनू हत्याकांड के खुलासे को लेकर सक्रिय हुई है। मृतक की पत्नी सहित परिवार के अन्य सभी सदस्यों से बातचीत करने के साथ ही पुलिस टीम ने घटना वाले दिन के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई है। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस के पास अत्याधुनिक संसाधन हैं इसके बावजूद एक माह से पुलिस इस नतीजे तक नहीं पहुंच पा रही है कि हत्या किसने और कैसे की है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed