फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A 10 journey costs 20 the fare goes up as evening sets in

Aligarh News: 10 का सफर 20 में, शाम होते ही बढ़ जाता है किराया

Fri, 26 Jun 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 26 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A 10 journey costs 20 the fare goes up as evening sets in
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
शहर में शाम होते ही ऑटो और ई-रिक्शा का सफर यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने लगता है। दिन में जिस दूरी का किराया 10 रुपये होता है, वही शाम के समय 20 रुपये या उससे अधिक वसूला जा रहा है।
विज्ञापन



मनमाने किराये को लेकर यात्रियों और चालकों के बीच आए दिन नोकझोंक की स्थिति बन रही है। गांधी पार्क से क्वार्सी जाने वाले छात्र राजीव कुमार ने बताया कि दिन में 10 रुपये किराया लगता है, लेकिन शाम को चालक सीधे 20 रुपये मांगते हैं। विरोध करने पर बहस करते हैं और वाहन में बैठाने से भी इन्कार कर देते हैं।
विज्ञापन



यात्री सुमन शर्मा का कहना है कि महिलाओं और बुजुर्गों को भी कोई राहत नहीं मिलती। अधिक किराया देने से मना करने पर चालक गंतव्य तक ले जाने से साफ मना कर देते हैं। विकास गुप्ता, रजनी वर्मा और अनुजा अग्रवाल सहित अन्य यात्रियों ने भी तय किराया सूची लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालकों का तर्क है कि शाम के समय सवारियां कम हो जाती हैं और खर्च बढ़ जाता है। ऑटो चालक ओमवीर, राजवीर और रईश ने बताया कि कम सवारियों के कारण किराया बढ़ाना मजबूरी है। ई-रिक्शा चालक रन सिंह के अनुसार बैटरी चार्जिंग, रखरखाव और समय की लागत को देखते हुए अतिरिक्त किराया लेना पड़ता है।



आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह का कहना है कि शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का रूटवार किराया पहले से निर्धारित है। यदि कोई चालक यात्रियों से मनमाने तरीके से किराया वसूल रहा है तो यह नियमों के विरुद्ध है। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed