फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   असरदार रहा बंद, 60 करोड़ का कारोबार ठप

असरदार रहा बंद, 60 करोड़ का कारोबार ठप

Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
Aligarh
Aligarh Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। डीजल में पांच रुपये लीटर की वृद्धि, रसोई गैस के साल में सबसिडी वाले केवल छह सिलेंडर और मल्टीब्रांड रिटेल में 51 फीसदी विदेशी निवेश के केंद्र सरकार के तीन शाही फरमानों के खिलाफ भाजपा और सपा का भारत बंद अलीगढ़ में सफल रहा। पूरे दिन बाजार बंद रहने से लगभग 60 करोड़ का कारोबार ठप हुआ। केवल ऊपरकोट के चंदनशहीद रोड, मामूभांजा, अमीरनिशां, नौरंगाबाद, मसूदाबाद की कुछ दुकानें खुली रही। राजनीतिक दलों भाजपा और सपा ने इस बंद को पूरी तरह से सफल बताया। बंद के दौरान कहीं भी कोई नोकझोंक नहीं हुई और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकलते रहे।
विज्ञापन

चार तरफ से घेराबंदी
समाजवादी ने बंद को सफल बनाने के लिए चार टीमों के साथ कराया बंद। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के साथ सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष और कोल विधायक ने दुकानें बंद कराई। यह रणनीति पूरी तरह से सफल रही क्ंयोेंकि सभी नेता अलग अलग बंद करा रहे थे। भाजपा में इस तरह की रणनीति का अभाव रहा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बहाया पसीना
जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मालवीय पुस्तकालय के पास एकत्र होकर सपाइयों को दो खेमों में बांट दिया महिला खेमा जिलाध्यक्ष नौरीन खान के नेतृत्व में और जिलाध्यक्ष पुरुषों के साथ दुकानें बंद कराने में जुट गये। जिलाध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, लोकसभा टिकट के दावेदार मो. आदिल, तेजवीर सिंह गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह, एमए खान, सुभाष लोधी, ठा. अजयपाल सिंह सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहे। जुलूस रेलवे रोड से ऊपरकोट जयगंज होता हुआ मालवीय पुस्तकालय, कठपुला, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड से क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीरउल्लाह ने संभाला जमालपुर
कोल विधायक जमीरउल्लाह ने समर्थकों के साथ जमालपुर फाटक से रेडियाे कालोनी तक पूरा बाजार बंद कराया। जुलूस में यामीन खां, तसब्बुर अली, हाजी आरिफ अली, समा तलत उस्मानी, मो. नासिर पार्षद, असलम नूर, बन्ने टेलर, जीनस खां आदि रहे।
नहीं चले ट्रक और मिनी ट्रक
दि गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. अजयपाल सिंह और अलीगढ़ ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि संचालन बंद होने से 15 से 20 करोड़ रुपये के माल का आवागमन बंद रहा। इस मौके पर ट्रक आपॅरेटर्स के धरने पर संजय पंडित, प्यारा सिंह, रमेशचंद्र शर्मा, रामखिलाड़ी रहे।
नौरीन ने रुकवाई मालगाड़ी
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नौरीन खां ने सुबह से ही महिलाओं की टोली के साथ रसलगंज बारहद्वारी, सराय लवरिया, सराय हकीम से ऊपरकोट तक दुकाने बंद कराई। वापस रसलगंज पहुंचने पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एनके तिवारी ने बताया कि दिल्ली से बाजवा की ओर जा रही बाजवा स्पेशल मालगाड़ी को महिलाओं ने 10.47 पर रुकवाया और 10.49 बजे रवाना करा दिया। 10.58 बजे महिलाएं ट्रैक से वापस जीटी रोड पर आ गई। यह प्रदर्शन लगभग 12 मिनट तक रहा।
हुई मीटिंग
सुबह जुलूस निकालने के बाद सपाई पार्टी कार्यालय पहुंचे और मीटिंग कर व्यापारियों को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। यहां से मीटिंग करने के बाद सपाई जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने समर्थकों के साथ दोबारा अलग अलग इलाकों में जुलूस निकाला। जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जस्सू शेरवानी, बाबा फरीद, बिल्लू चौहान, प्रशांत वाल्मीकि थे।
शाम तक नहीं खुली दुकानें
आमतौर पर अलीगढ़ में होने वाले बंद दोपहर तीन बजे तक सफल रहते हैं और इसके बाद दुकानें खुल जाती हैं लेकिन इस बार व्यापारियों ने केंद्र सरकार के फैसलों का पुरजोर विरोध किया। सपा प्रदेश सचिव सलमान शाहिद बोले कि बाजार अभूतर्पूव रूप से सफल बंद करने के कामयाब रहा।

डाकघर बंद कराने से पहले मारपीट
डाकघर बंद करने पहुंचे सपाइयों की साइकिल स्टैंड संचालक से बहस होने के बाद मारपीट हो गई। सपाइयों की मानें तो यहां एक विधायक ने बंद कराने की योजना बनाई थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed