{"_id":"8285","slug":"Aligarh-8285-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को फुसलाया तो जाओगे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को फुसलाया तो जाओगे थाने
Aligarh
Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू कैंपस के बाद अब विवि प्रशासन ने जेएन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की ठानी है। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दवा की दुकानों और पैथलॉजी लैब के दलालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशरफ मलिक और प्रॉक्टर इंचार्ज ने नोटिस जारी कर जकरिया मार्केट के दवा दुकानदारों, दलालों और टैक्सी के ड्राइवरों को आगाह किया है कि अगर गरीब मरीजों को रिझाते हुए, फुसलाते हुए पाए गए तो पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
हॉस्पिटल के बाहर दवा की दुकानों, सड़क आदि पर दलाल सक्रिय रहते हैं। यह पैसे लेकर कुछ खास सुविधाएं दिलाने का वायदा करते हैं। समय-समय पर इनकी शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक पहुंचती है। इन दलालों की सक्रियता के चलते गरीब मरीजों को वह लाभ
नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार होते हैं।