{"_id":"7387","slug":"Aligarh-7387-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिनिस्ट्रेेटिव ब्लॉक का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिनिस्ट्रेेटिव ब्लॉक का घेराव, हंगामा
Aligarh
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। कुछ महीने पहले एएमयू में शामिल किए गए यूनियन स्कूल के छात्र खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। उन्हें अभी तक विवि का इंटरनल छात्र नहीं माना जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। बाद में रजिस्ट्रार के समझाने छात्र किसी तरह शांत हुए। शनिवार दुपहर करीब 1 बजे छात्रसंघ सचिव हम्माद नवी के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का घेराव कर दिया। उनकी मांग थी कि एचआरडी मंत्रालय के आदेशानुसार उन्हें इंटरनल छात्र का दर्जा दिया जाए। छात्रों का कहना था कि उनको प्रवेश परीक्षा का हाल टिकट एक्सटरनल छात्र का मिला है। डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार से मुलाकात की। रजिस्ट्रार ने जल्द ही मामला सुलझाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन