{"_id":"7342","slug":"Aligarh-7342-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी ठहराव को तैयार हैं केंद्रीय कोयला मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी ठहराव को तैयार हैं केंद्रीय कोयला मंत्री
Aligarh
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने भरोसा दिलाया है कि कानपुर नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का अलीगढ़ में ठहराव होने से उन्हें कोई एतराज नहीं। इस ट्रेन के ठहराव से अलीगढ़ और कानपुर के बीच भी बेहतर रेल यातायात संसाधन होंगे। मेडिकल कालेज के डा. एसए आजमी ने केंद्रीय कोयला मंत्री के सचिव से बात कर इसकी जानकारी दी है, केंद्रीय मंत्री से ट्रेन के ठहराव को लेकर भी सिफारिश करने का भरोसा दिलाया है। यही नहीं, यूथ कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन योगेश दीक्षित ने कहा है कि वह रेल राज्यमंत्री आर मुनियप्पा से मिलकर इस ट्रेन के ठहराव की मांग उठाएंगे, ताकि अलीगढ़ की जनता को राहत दिलाई जा सके। इस ट्रेन के अलीगढ़ में ठहराव होने से स्थानीय कारोबारियों, एएमयू स्टूडेंट और आम मुसाफिरों को दिल्ली और कानपुर आने जाने में सुविधाजनक सफर की सेवाएं मिल सकीं।
विज्ञापन