{"_id":"6-22124","slug":"Aligarh-22124-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया एनआरआई परिवार, घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गया एनआरआई परिवार, घर में चोरी
Aligarh
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। महानगर के क्वारसी के धौर्रा इलाके में एनआरआई के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार देर शाम बिहार से लौटे परिवार को जब सामान बिखरा मिला तो खबर पुलिस को दी गई। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। धौर्रा निवासी महबूब आलम सऊदी अरब में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनका परिवार धौर्रा स्थित घर में रहता है। बिहार में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार पिछले दिनों बिहार गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। शनिवार देर शाम लौटने पर यहां घर खोलने पर पाया कि सामान बिखरा हुआ है। घर से चोर करीब तीन लाख के जेवरात, नगदी आदि सामान ले गए। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन