{"_id":"6-21581","slug":"Aligarh-21581-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंका मोदी व चीनी राष्ट्रपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंका मोदी व चीनी राष्ट्रपति का पुतला
Aligarh
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सपाइयों ने गुरुवार केा दोदपुर चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति एक तरफ देश की जमीन पर कब्जा और दूसरी तरफ भारत आकर आपसी संबंध मजबूत करने का ढोंग कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री उनका न केवल स्वागत कर रहे हैं, बल्कि खादी की सदरी भेंट कर रहे हैं। यह देश के मान सम्मान से खिलवाड़ है। इस मौके पर नूरूल हसन, मौ.सालिम, सोनू धनीपुर, थान सिंह, अभिषेक शर्मा, पंकज गुप्ता, अकरम, एमए खान, इशरत खान, अनीस, मोहित, महेश, शीलू, गौरव, अमित, शुएब अब्बासी, जफर, मुन्ना खान आदि उपस्थित थे। सपाइयों ने इस मामले में डीएम से भी मुलाकात की।
विज्ञापन