{"_id":"6-21573","slug":"Aligarh-21573-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव में लापरवाही प्रकरण में दाई निलंबित, एचवी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव में लापरवाही प्रकरण में दाई निलंबित, एचवी का तबादला
Aligarh
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रसव के बाद प्रसूता का मल व मूत्र द्वार टांके लगाकर बंद करने के प्रकरण में सीएमओ डा.एके राय ने सीएचसी हरदुआगंज की दाई को सस्पेंड कर दिया है तो एचवी को स्थानांतरित करते हुए अधीक्षक को चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पीड़ित महिला का उपचार राजकीय महिला चिकित्सालय में कराने को कहा है। सिकंदरपुर माचुआ निवासी नसरीन पत्नी रईसुद्दीन ने सीएचसी हरदुआगंज पर प्रसव कराया था। प्रसव के बाद हरदुआगंज की एचवी व दाई ने उसके टांके लगाकर मल व मूत्र द्वार को एक कर दिया था और छुट्टी देकर घर भेज दिया था। इस लापरवाही की जानकारी प्रसूता के परिजनों को घर पहुंचने पर हुई। उन्होंने महिला को उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। महिला के पति की शिकायत पर अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सीएमओ डा.एके राय ने इस पर जांच के आदेश दिए। जांच एसीएमओ डा.राजेंद्र वार्ष्णेय को दी। एसीएमओ ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी। सीएमओ ने सीएचसी की दाई को सस्पेंड कर दिया। एचवी को स्थानांतरित कर दिया. अधीक्षक को चेतावनी दी कि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।
----------
विज्ञापन
----------