फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विद्युत कटौती कांग्रेसी आक्रोशित

विद्युत कटौती कांग्रेसी आक्रोशित

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

प्वाइंटर
कलक्ट्रेट व रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। नगर में हो रही अंधाधुंध विद्युत कटौती, प्रदेश में बढ़ते अपराध व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश सतह पर आ गया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट और अचलताल रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन कर सपा सरकार को जमकर कोसा। नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट पर पूर्व सांसद चौ.बिजेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में व्याप्त विद्युत संकट गैर कांग्रेसी सरकारों की देन है। उन्होंने चेतावनी दी कि कि यदि जनपद के वर्तमान विद्युत संकट को तत्काल समाप्त नहीं किया गया तो कांग्रेसजन उग्र प्रदर्शन करेंगे। धरने में अश्विनी शर्मा, नफीस शेरवानी, माजिन जै़दी, सोमवीर सिंह, सुबोध नंदन शर्मा, काजी हाफ ीज इलियास खान आदि उपस्थित थे। इधर अचल ताल रामलीला मैदान पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए धरने के दौरान वक्ताओं ने विद्युत कटौती व बढ़ते अपराधों पर प्रदेश सरकार को कोसा तो महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर प्रहार किए। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव राजेश राज जीवन, तल्हा अबरार, पीपी सिंह, मौ.पुत्तन खां, रूही जुबैरी, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

-----------
गुटों में बंटे नजर आए कांग्रेसी
अलीगढ़। लोकसभा चुनावों में करारी हार झेलने के बाद भी कांग्रेसियों की धड़ेबंदी और परस्पर टांग खिंचाई की आदत छूटी नहीं है। इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। लोकसभा चुनावों में धूल चाटने के बाद भी कांग्रेस विद्युत कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर धड़ों में बंटे नजर आए। एक गुट ने कलक्ट्रेट एवं दूसरे ने अचल ताल रामलीला मैदान पर ताल ठाेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed