फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाई की कलाई पर सजा बहना का प्यार

भाई की कलाई पर सजा बहना का प्यार

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। स्नेह के पावन पर्व रक्षा बंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। जो भाई बहन शहर में और आस-पास थे वह राखी बंधवाने एक दूसरे के घर आ गए। जो दूर थे उनके लिए डाक विभाग ने राखी पहुंचाने का काम किया। बाजार बंद रहे, फिर भी जीटी रोड सहित कई मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। चाय-पान और खाद्य सामग्री तक के स्टाल बंद रहे। केवल खुली रही थीं तो मिठाई की दुकानें जिन पर मिठाई का स्टॉक अपने अंतिम चरण में था। शहर के दोनों बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आवाजाही के चलते भीड़ का आलम रहा। जान जोखिम में डाल कर ट्रेन और बसों की छतों पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। गांधी पार्क बस स्टैंड से मसूदाबाद चौराहे तक एक सवारी के रिक्शे वाले आमतौर पर 5 रुपये किराया है। लेकिन रविवार को 10 रुपये तक वसूले गए। गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी थी इसलिए देने में गुरेज भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

------


इन राखियों को न मिली कलाई
डाक विभाग के लाख दावों के बाद भी राखी के सैकड़ों ऐसे लिफाफे रहे जो वितरित नहीं हो सके या जहां पहुंचने थे नहीं पहुंच सके। हालांकि विभागीय अधिकारी इसके लिए कह रहे हैं कि यह वह लिफाफे हैं जो एक या दो दिन पहले ही पोस्ट किए गए हैं। विभाग का दावा है कि इस बार राखी वितरण के लिए न सिर्फ विशेष लिफाफे तैयार कराए थे बल्कि वितरण के लिए भी खास व्यवस्थाएं की थीं।
विज्ञापन



बच्चों ने लिया मेले का आनंद
अचलताल पर लगने वाले मेले में बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। रक्षा बंधन पर यहां वर्षों से मेला लगता आ रहा है। आसपास के महिला-पुरुष बच्चों के साथ मेला देखने पहुंचे। खिलौने की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी रही। झूले का भी बच्चों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूध की किल्लत बनी परेशानी
जैसी की आशंका थी वही हुआ। रक्षाबंधन को लेकर मांग में जबरदस्त उछाल से शहर में दूध की किल्लत पैदा हो गई। अन्य दिनों की तुलना में पैक्ड दूध की भी आपूर्ति कम हुई। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। दूध के लिए ग्राहक 2-3 किलोमीटर के क्षेत्र में चक्कर लगाते रहे।

कितने दूध की है डिमांड और सप्लाई
- अलीगढ़ में 4 लाख लीटर दूध की रोजाना डिमांड
- करीब 2.50 लाख लीटर की ही होती है आपूर्ति
- शेष मांग पैक्ड दूध, स्किम्ड मिल्क आदि से पूरी होती है
- त्योहार के मौके पर 6 लाख लीटर तक पहुंच जाती है डिमांड
(स्रोत: पुराने हलवाई और दूध कारोबारियों से बातचीत के आधार पर, अनुमानित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed