फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नाम पर वसूले थे चार हजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नाम पर वसूले थे चार हजार

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। जिला मुख्यालय की मोरचरी पर अगर लाशों से अवैध वसूली की ठेकेदारी के किस्सों से पर्दा उठाना शुरू करें तो अनगिनत किस्से सामने आ जाएंगे। ऐसा ही एक और प्रकरण ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद सामने आया है। मडराक की विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले में शव का जब पोस्टमार्टम हुआ तो उससे 4 हजार रुपये वसूले गए। साफ कहा गया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऐसी करा दी जाएगी कि आपको सजा दिलाने में काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह वाकया पिछले साल 13 नवंबर को मडराक कस्बे में हुई विवाहिता सीमा की मौत से जुड़ा है। सीमा के हाथरस के गांव बबूल गांव निवासी भाई प्रेम कुमार बताते हैं कि उनकी बहन की ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। खुद मौके पर जब पुलिसकर्मी आए थे और शव का हाल देखकर उन्होंने यही माना था। जब वह शव लेकर पोस्टमार्टम केंद्र से चलने लगे तो उनके पीछे एक व्यक्ति लगा। उसने कहा कि अगर आपको पोस्टमार्टम रिपोर्ट सही करानी है तो चार हजार रुपये दे दो। उनके पिता बात मान गए और चार हजार रुपये दे दिए। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या हुआ, कुछ पता नहीं। मगर अब पुलिस आरोपियों की यह कहकर गिरफ्तारी नहीं कर रही कि यह मौत तो विद्युत करंट से हुई है। ऐसे में कैसे माना जाए कि आखिर कौन सही था और क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया गया और कौन व्यक्ति था जो चार हजार रुपये वसूल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed