{"_id":"6-20208","slug":"Aligarh-20208-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Aligarh
Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास। ग्राम कारस से बाजार करने आई एक विवाहिता के अपहरण व गैैंगरेप का मुकदमा न्यायालय के आदेश से दर्ज कराया है। थाना मुरसान के गांव गुबरारी निवासी एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी भतीजी की शादी कारस में हुई थी। शादी के बाद उसकी भतीजी 30 मार्च 2014 को जब इगलास का बाजार करने अपने बहनोई व बहिन के साथ आई तो उसका अपहरण करके तीन व्यक्ति गाड़ी में ले गये। इसके बाद उसके साथ आरोपियों ने रेप किया। इस घटना के संबंध में बाबुद्दीन व उसके भाई ईद खां निवासी गुबरारी थाना मुरसान और सुल्तान निवासी मोहकमपुर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन