{"_id":"6-19221","slug":"Aligarh-19221-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री सुरक्षा का जिम्मा सभी रेलकर्मियों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री सुरक्षा का जिम्मा सभी रेलकर्मियों का
Aligarh
Updated Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। यात्रियाें की सुरक्षा का जिम्मा रेलवे के प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी का होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को मुरादाबाद मंडल के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में मिली खामियाें को सुधरवाया जाएगा। यह बात बुधवार को मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से कहीं।उन्हाेंने गोरखधाम एक्सप्रेस में हुई घटना के बारे में कहा कि विभाग इसकी जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने से पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं है। यात्रियाें की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर रेलवे सेफ्टी ड्राइव चलता है। गर्मी के मौसम में जरा सी लापरवाही से आगजनी हो जाती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए स्टेशनों पर सेफ्टी ड्राइव चलाया जाता है। ट्रेनाें में होने वाली लूट और डकैती की घटनाओं के मामले में उन्हाेंने कहा कि चुनाव में आरपीएफ के जाने से कई जगह पिकेट नहीं लग पाई थी। अब फोर्स लौट आया है ट्रेनाें में किसी भी प्रकार का अपराध नहीं होने दिया जाएगा। लोड मालगाड़ी के गेटों को तारों से बंधने के मामले में उन्हाेंने कहा कि गेटों को लॉक किया जाना चाहिए। अगर ताराें से बंधा जा रहा है तो यह गंभीर मामला है।
विज्ञापन
