{"_id":"6-18909","slug":"Aligarh-18909-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट ओपन में रजत पाकर नेशनल में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट ओपन में रजत पाकर नेशनल में चयन
Aligarh
Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। अलीगढ़ की बेटी कल्पना चौधरी ने एक बार फिर जनपद का नाम रौशन किया है। कानपुर में 3 से 5 मई के बीच आयोजित 22वीं यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2014) में 1500 मीटर में रजत पदक हासिल कर नेशनल के लिए चयनित हुई है। कल्पना ने 1500 मीटर की दूरी 5 मिनट, 8 सेकेंड और 32 पल्स में पूरी की। कल्पना चौधरी ने बताया कि ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 7 जून से लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। इसमें देश के दिग्गज खिलाड़ी आने वाले हैं। वह जिला क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर से नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। कल्पना का कहना है कि अलीगढ़ एवं प्रदेश की झोली में गोल्ड डालने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि कल्पना जनपद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और आर्थिक मजबूरियों को रौंदते हुए नित्य नए मुकाम पर पहुंच रही है। पिछले वर्ष अमर उजाला द्वारा आगरा में आयोजित रन फॉर आगरा मैराथन (महिला वर्ग) जीतकर जनपद का नाम रौशन किया। अलीगढ़ में आयोजित नार्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2013 में पैदल चाल में कांस्य पदक हासिल कर ऑल इंडिया के लिए चयनित हुई। केरला के कोचीन में जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांचवां स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन किया। पंजाब के पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 हजार मीटर दौड़ एवं पैदल चाल में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन