{"_id":"6-18593","slug":"Aligarh-18593-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूटा गुस्सा..कई गांवों में चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूटा गुस्सा..कई गांवों में चुनाव बहिष्कार
Aligarh
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस/इगलास। विकास कार्य नहीं होने का गुस्सा मतदाताओं में चुनाव के दिन भी देखने को मिला। कई गांवों के लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया और वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इगलास तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में विकासकार्य और बिजली न होने से नाराज ग्रामीणों मतदान का बहिष्कार कर दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने पंचायत में निर्णय लिया कि गुरुवार को मतदान का बहिष्कार करेंगे। गुरुवार सुबह छह बजे से मतदान न करने की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा एसडीएम इगलास को दी गई। एसडीएम राजकुमार, सीओ डॉ. संजय कुमार वर्मा गांव में पहुंचे। ग्रामीण मतदान करने के लिये तैयार नहीं हुए और नारेबाजी करते रहे। उधर हाथरस के गांव नगला बांस में ग्रामीणों ने सड़क न बनने और जलभराव होने पर अपने गुस्से का इजहार चुनाव बहिष्कार कर किया। इसी तरह मुरसान के गांव गोलनगर में भी बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया। हालांकि बाद में डीएम वहां पहुंच गए और मतदाताओं को मनाकर वोट डालवाए। सादाबाद के गांव बिजपुरी में भी चार घंटे तक ग्रामीणोें ने वोट नहीं डाले, लेकिन बाद में अधिकारियों के समझाने पर मतदान किया।
विज्ञापन
