फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   6 पर्चे निरस्त, प्रत्याशियों ने किया हंगामा

6 पर्चे निरस्त, प्रत्याशियों ने किया हंगामा

Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 25 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। लोकसभा चुनावों में अतिरिक्त ईवीएम मशीन लगाए जाने का खतरा टल गया है। नामांकन पत्रों की जांच में छह पर्चे निरस्त हो गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में प्रत्याशियों ने निर्वाचन कक्ष के बाहर जमकर हंगामा काटा। यही नहीं प्रेक्षक से शिकायत भी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी शिकायतों को औचित्यहीन माना है।
विज्ञापन

15 से 22 मार्च तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 32 लोगों ने नामांकन पत्र लिए थे। इनमें से 21 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इससे हर मतदान केंद्र पर दो-दो बैलेट यूनिट लगाए जाने की संभावना बढ़ गई थी। इससे प्रशासनिक अफसरों के हाथ पांव फूल गए थे। लेकिन सोमवार को हुई नामांकन पत्राें की जांच में यह आशंका निर्मूल साबित हुई। जांच में राष्ट्रीय परिवर्तन दल समेत छह स्वतंत्र उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त हो गए। अब प्रत्याशियों की संख्या घटकर 15 रह गई है। 26 मार्च को नाम वापसी है। इसमें भी कुछ पर्चे वापस होने की उम्मीद है। बताते चलें कि ईवीएम मशीन में मात्र 15 प्रत्याशियों के लिए बटन होते हैं और 16वां बटन राइट टू रिजेक्ट का होता है।
विज्ञापन

उधर, पर्चे निरस्त होने की जानकारी मिलते ही प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि प्रशासन ने दुराग्रह एवं दो ईवीएम लगने की फजीहत से बचने के लिए मामूली गलतियों पर पर्चे निरस्त किए हैं। इस मामले में निर्दलीय उम्मीदवार अमर सिंह ने सामान्य प्रेक्षक पीई गायकवाड़ से भी मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। प्रत्याशी जगवीर सिंह ने इस मामले में डायस पर मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पंकज कुमार से शिकायत की। डीएम ने सभी शिकायतों को औचित्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि जांच का समय 11 बजे से था। कार्रवाई 12.30 बजे तक पूर्ण हो गई। इस दौरान पूरी पारदर्शिता से जांच कर गलत भरे गए नामांकन पत्रों को निरस्त किया गया है। जिस प्रत्याशी को संशय है वह आर्डर शीट देख सकता है।वाला कॉलम खाली छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed