{"_id":"6-17612","slug":"Aligarh-17612-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार और कोचिंग संचालक कराएंगे परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार और कोचिंग संचालक कराएंगे परीक्षा
Aligarh
Updated Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में इस बार भी नकल माफिया का दबदबा रहेगा। विभागीय अधिकारियों से सेटिंग कर माफिया ने नकल के चुस्त इंतजाम कर लिए हैं। चाचा-चाची, मौसा-मौसी व अन्य रिश्तेदारों को कॉलेजों में कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। वहीं कई कॉलेजों में कोचिंग सेंटर संचालकों को कक्ष निरीक्षक बनवाया है। विभाग की ओर से भी इन शिक्षकों का सत्यापन नहीं कराया गया है। सूत्रों की मानें तो शिक्षकों की जो सूची वित्तविहीन कॉलेज प्रबंधकों ने भेजी थी उन्हीं को डीआईओएस कार्यालय से कक्ष निरीक्षक बना दिया। सूची का सत्यापन कराने तक की जहमत विभाग ने नहीं उठाई। बताया जा रहा है कि इन सूचियों में ज्यादातर नाम परीक्षा केंद्र संचालकों के चहेतों के हैं। वहीं बड़ी संख्या में कोचिंग संचालक भी कक्ष निरीक्षक बन गए हैं। उन्होंने डयूटी भी मनचाहे केन्द्र पर डलवा ली है।
विज्ञापन