फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नर्स ने प्रसूता के थप्पड़ जड़ा, ठंड में अस्पताल से निकाला

नर्स ने प्रसूता के थप्पड़ जड़ा, ठंड में अस्पताल से निकाला

Sat, 04 Jan 2014 05:43 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 04 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सीएचसी बिजौली के स्टाफ ने गुरुवार रात मानवता को तार-तार कर दिया। प्रसव पीड़ा से चिल्ला रही प्रसूता को वहां की नर्स ने थप्पड़ जड़ा और रात 11 बजे कड़ाके की ठंड में अस्पताल से बाहर निकाल दिया। स्टाफ ने प्रसूता को अलीगढ़ भेजने के लिए एंबुलेंस देने से भी मना कर दिया। आनन-फानन प्रसूता के परिजनों ने प्राइवेट वाहन का इंतजाम किया और रात दो बजे उसे अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इस पूरे मामले की शिकायत परिजनों ने सीएमओ से की है।
विज्ञापन

बिजौली के गांव तरैंची निवासी आशा पत्नी संजय को गुरुवार दोपहर को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल की। परिजनों ने बताया कि कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस गांव में पहुंची और करीब साढ़े तीन बजे आशा को सीएचसी बिजौली पर छोड़ दिया। रात 11 बजे आशा को प्रसव पीड़ा हुई तो वह चिल्लाने लगी। इस पर वहां की स्टाफ नर्स ने थप्पड़ जड़ते हुए कहा कि शोर क्यों मचा रही है। इतना ही नहीं उसे अस्पताल से बाहर भी निकाल दिया। परिजनों ने वहां के जिम्मेदार स्टाफ से आशा की हालत नाजुक देखकर अनुरोध किया कि सीएचसी पर मौजूद एंबुलेंस को अलीगढ़ तक भेज दिया जाए। इसके लिए वह पैसा भी देने को तैयार हैं लेकिन उन्हें स्टाफ ने फटकार लगाते हुए भगा दिया। इस पर परिजनों ने जैसे तैसे प्राइवेट वाहन की व्यवस्था की और उसमें डालकर आशा को कड़ाके की ठंड में रात दो बजे दुर्गाबाड़ी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। नर्सिंग होम में आपरेशन से आशा ने बच्ची को जन्म दिया है। शुक्रवार को परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत सीएमओ डा. सीएस सागरवाल से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed