{"_id":"6-15928","slug":"Aligarh-15928-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेता के नाती की कुंडी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेता के नाती की कुंडी में डूबकर मौत
Aligarh
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय किसान यूनियन के एक नेता हुकुमचंद शर्मा की नाती का नलकूप की कुंडी में डूबकर मौत हो गई है। ग्राम नेहरा निवासी भारतीय किसान यूनियन के नेता हुकुमचंद शर्मा का नाती डेढ़ वर्षीय दीपक शाम करीब शाम चार बजे उनके साथ पास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर में अंदर चला गया। इसी दौरान दीपक खेतों की तरफ के दरवाजे से बाहर निकल गया। जहां पर नलकूप की कुंडी पानी से भरी थी। दीपक किसी तरह कुंडी पर चढ़ गया तथा पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। जब परिजनों को वह कहीं पर दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश की गई। तलाश करते हुए उसको परिजनों ने कुंडी में पाया। उसे तुरंत कुंडी से निकाला और परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन