फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   धनवर्षा में जमकर भीगे कारोबारी

धनवर्षा में जमकर भीगे कारोबारी

Sat, 02 Nov 2013 05:39 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 02 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। धनतेरस पर बाजार की सुस्ती टूटी और जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस अलीगढ़ का बाजार शाम तक करोड़ों का आंकड़ा छू चुका था। भीड़ को देखते हुए दिवाली तक 300 करोड़ तक खरीदारी की उम्मीद की जा रही है। सेंसेक्स बाजार 21 हजार तक चढ़ा तो शेयर निवेशकों के चेहरे खिल गए। इससे अलीगढ़ के निवेशकों को तकरीबन 40 करोड़ रुपये का अप्रत्यक्ष रूप से बड़ा लाभ हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही रेलवे रोड, सराफा बाजार, फूल चौराहा, सेंटर प्वाइंट आदि प्रमुख बाजारों में जबरदस्त सजावट हुई। जानकारों की मानें तो अलीगढ़ जनपद में दिवाली के मौके पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस के मौके पर बाजार की झोली में महालक्ष्मी ने कई करोड़ की धनवर्षा की है।
विज्ञापन

इस बार ऑटो सेक्टर ने ज्यादा तेजी दिखाई दी। जिले में धनतेरस पर 100 करोड़ के बाइक, स्कूटर, कार और दूसरे वाहन बिके। करोड़ों के सिक्के और जेवरातों की विक्री हुई। वाशिंग मशीन, टीवी, एलईडी, एलसीडी, फ्रिज, माइक्रोवेब मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम, आदि भी जमकर खरीदे गए। इलेक्ट्रिकल्स गुड्स, झालर और बिजली की फिटिंग के दूसरे आइटमों से भी बाजार को मोटा मुनाफ हुआ। बर्तन, कपड़े, कॉस्मेटिक, किराना, मिठाई, आतिशबाजी, सजावट के सामान, फल, फूल, सब्जी और दूसरे आइटमों से बाजार को कई करोड़ रुपये तक मिले हैं। महंगाई के कारण इस बार बाजार में खरीदार तो कम रहे, लेकिन खर्च होने वाली रकम बढ़ने से यह आंकड़ा कई सौ रोड़ तक पहुंच गया। जानकारों की मानें तो दिवाली तक 50 करोड़ की फुटकर दुकानदारी और होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed