फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   त्योहारों पर बदमाशों की धमक

त्योहारों पर बदमाशों की धमक

Sat, 02 Nov 2013 05:39 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 02 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सब्जी लेने जा रही महिला से कुंडल लूटे
विज्ञापन

अलीगढ़। धनतेरस के दिन सब्जी खरीदने जा रही न्यू विष्णुपुरी निवासी विमलेश गुप्ता के बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिए। विमलेश गुप्ता ने बताया कि वह घर से सब्जी मंडी जा रही थीं। घनश्यामपुरी मोड़ पर पहुंची तो बाइक सवारों ने झटके से कुंडल लूट लिए। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
दो स्थानों पर हजारों की चोरी
अलीगढ़। शक्ति नगर स्थित प्रदीप सिंघल के कारखाने से 50 हजार से ज्यादा रुपये की पीतल आदि का सामान चोरी हो गया। छर्रा अड्डा स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में भी चोरी हो गई। वेल्डिंग की दुकान करने वाले मो. परवीन की छर्रा अड्डा पर वेल्डिंग की दुकान है। गुरुवार की रात अज्ञात चोर उनकी दुकान में चोरी लगा कर लोहा, वेल्डिंग की रॉड, एक छोटी मशीन आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बाइकर्स ने छात्र से लैपटॉप लूटा
अलीगढ़। निरीक्षण भवन स्थित पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रहने वाले भुवनेश कुमार ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि नुमाइश मैदान में दिया गया लैपटॉप मित्तल गेट के पास उससे छीन लिया गया। 30 अक्तूबर को दूसरी पारी मे लैपटॉप हासिल करने के बाद वह अपने पिता का इंतजार कर रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और लैपटॉप छीनकर भाग गए। थाना बन्नादेवी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरखुरानों ने बस यात्री को लूटा
अलीगढ़। दिवाली पर बस से घर जा रहे दादों निवासी शनि को जहरखुरानाें ने नशीला सामान खिलाकर लूट लिया। जहरखुरानाें ने उससे दो हजार रुपये, सेलफोन आदि लूटा है। बस गांधी पार्क बस स्टैंड पहुंची जहां यात्रियाें ने ड्राइवर कंडक्टर को जहरखुरानी के बारे में जानकारी दी। बस कर्मी उसे कंपनी बाग चौराहा पर उतार कर बस ले गए। गांधीपार्क चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed