{"_id":"6-14280","slug":"Aligarh-14280-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Aligarh
Updated Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगीरी (अलीगढ़)। गांव मलसई स्थित तालाब में शुक्रवार को मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियाें को सूचित किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणाें ने खुद ही जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक तालाब है जिसमें घरों का पानी जाता है। शुक्रवार सुबह तालाब में कुछ लोगों ने मगरमच्छ देखा। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। वहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। दोपहर को एक बार फिर मगरमच्छ किनारे पर आया और भीड़ को देखकर फिर पानी में घुस गया। गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई भी गांव में नहीं पहुंचा। गांव के पास से नीम नदी निकलती है जो कि तालाब से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर है। नदी में इस समय पानी भी नहीं है। हरेक के मन में यही सवाल है कि आखिर मगरमच्छ तालाब में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन