{"_id":"6-13098","slug":"Aligarh-13098-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
Aligarh
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। लोधा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात चचेरे भाई ने तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर डाला। घटना के समय बच्ची की मां गांव के एक मकान में हो रहे खोइया (वैवाहिक कार्यक्रम) में शामिल होने गई थी। सुबह बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में चचेरे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
लोधा क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय बच्ची का ड्राइवर पिता इन दिनों शहर से बाहर गया हुआ है। रविवार को गांव से एक बारात गई थी और उस घर में खोइया हो रहा था। बच्ची की मां खोइया में शामिल होने गई थी। घर में चार बच्चे सो रहे थे। रात करीब दो बजे ड्राइवर के छोटे भाई का 25 वर्षीय विवाहित बेटा नशे में उसके घर में घुस गया और उसने पहले ड्राइवर की 12 वर्षीय बड़ी बेटी को जगाकर खींचने का प्रयास किया। उसकी हरकत पर बच्ची दौड़कर मां के पास चली गई और उससे शिकायत की। कुछ देर बाद जब बड़ी बेटी मां के साथ लौटी तो आरोपी को अपने घर से निकलते देखा। यह देखकर महिला का माथा ठनक गया।
मकान में देखा तो तीन वर्षीय बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी स्थिति कुछ ऐसी थी, जैसे दौरा पड़ रहा हो। खबर पर आनन-फानन परिवार व पड़ोस के अन्य लोग एकत्रित हो गए और गांव से ही डॉक्टर बुलाया गया। दिन निकलने तक डॉक्टर ने उसे उपचार दिया और सुबह होने पर बच्ची को महिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार व परीक्षण के बाद बच्ची संग रेप की पुष्टि हुई है। इस खबर पर एसपी सिटी दयानंद मिश्रा, एसओ लोधा भी आ गए। एसओ लोधा के अनुसार इस संबंध में बच्ची के चचेरे भाई व उसके एक दोस्त को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर, महिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई है।