फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रेमिका की हत्या कर अपना गला रेता

प्रेमिका की हत्या कर अपना गला रेता

Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। मडराक थाना क्षेत्र में इगलास रोड के गांव हसनपुर में एक विवाहित होमगार्ड की प्रेम कहानी खूनी खेल में बदल गई। सोमवार देर शाम होमगार्ड ने अपने घर की छत पर अपनी पड़ोसन प्रेमिका की गला रेतकर नृशंसता पूर्वक हत्या करने के बाद अपना भी गला रेत लिया और अपने भाई को इस वाकये से अवगत करा दिया। खबर पर बदहवाश भाई घायल होमगार्ड को लेकर महानगर के नर्सिंग होम पहुंचा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

एसओ मडराक विपिन कुमार के अनुसार गांव हसनपुर निवासी हरीशचंद्र (35) होमगार्ड है और सासनी गेट थाने में तैनात है। उसके पिता भी सासनी गेट में होमगार्ड हैं। घर में पत्नी बुद्धो देवी के अलावा चार बच्चे हैं। जांच में निकला है कि हरीशचंद्र के घर से सटा पड़ोसी गजेंद्र उर्फ गज्जू दिल्ली में मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। गांव
विज्ञापन

में उसकी पत्नी गीता तीन बच्चों व अपनी अंधी सास संग रहती थी। इन दोनों में करीब तीन साल से प्रेम
संबंध थे। इसी के चलते पिता व पांच अन्य भाइयों ने इसे अलग कर दिया था। हरीशचंद्र के तीन भाई महानगर के पला रोड इलाके में रहते हैं।एसओ के अनुसार हरीशंचद्र के भाई पिंटू ने बताया कि सोमवार देर शाम गीता अपनी सास से यह कहकर घर से निकली कि अभी दस मिनट में आ रही है। इसके बाद वह सीधे हरीशचंद्र की छत पर पहुंची। वहां क्या हुआ, यह तो कोई कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। मगर इसी बीच हरीशचंद्र ने पिंटू को फोन पर बताया कि उसने गीता की गला रेतकर हत्या कर खुद का गला रेत लिया है। जब पिंटू दौड़कर हरीशचंद्र के घर में पहुंचा तो वह नीचे तड़प रहा था, जबकि छत पर गीता की लाश पड़ी थी। इस पर पिंटू ग्रामीणों की मदद से उसे आगरा रोड के नर्सिंग होम लाया। इधर, खबर पर एसओ भी गांव में पहुंच गए और लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने हरीशचंद्र की बीवी से पूछा तो इतना ही बता पाई कि वह तो दूसरे कमरे में थी, उसे कुछ नहीं पता। फिलहाल पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए ले रखा है। एसपीआरए ने इतना ही बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण अवैध संबंधों में महिला की हत्या व होमगार्ड पर हमले का लग रहा है। मगर बाद में अधिकारियों ने नर्सिंग होम पहुंचकर पिंटू आदि से बात की तो स्पष्ट हुआ कि हरीशंचद्र ने पिंटू को गीता की हत्या कर खुद पर हमले की खबर दी है। देर रात एसओ मडराक विपिन यादव ने स्पष्ट किया कि हमला हरीशचंद्र द्वारा ही किया गया है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed