फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दरिंदगी और प्रदूष्ाण्ा का विरोध

दरिंदगी और प्रदूष्ाण्ा का विरोध

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। आईएमए के बैनर तले दिल्ली गैंगरेप और बढ़ते प्रदूषण के कारण तेजी से फैलते अस्थमा को नियंत्रित करने के लिए नववर्ष पर मैराथन-2013 का आयोजन किया गया। सिप्ला के सहयोग से आयोजित मैराथन-2013 का मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांधी नेत्र चिकित्सालय के बाहर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, महामंत्री डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. राकेश भार्गव ने हरीझंडी दिखाकर उद्घाटन किया। मैराथन में आईएमए के डॉक्टरों के साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और नागरिक शामिल हुए। मैराथन में शामिल डॉक्टर हाथों में दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को फांसी देने, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने, बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित तथा अस्थमा पीड़ितों को जागरूक करने के संबंध में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। गांधी नेत्र चिकित्सालय से शुरू होकर मैराथन 2013 शास्त्री पार्क पर खत्म हुई। शास्त्री पार्क पर सिप्ला कंपनी की ओर से अस्थमा के प्रति जागरूकता से संबंधित पंफलेट वितरित कीं।
विज्ञापन

मैराथन को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश भार्गव ने कहा कि अस्थमा बीमारी के प्रबंधन में निर्धारित उपचार का पालन करना महत्वपूर्ण पहलू है। डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ ने अस्थमा रोगी को इनहेलर का प्रयोग सर्वाधिक प्रभावशाली बताया। डॉ. अंजुला भार्गव ने बच्चे को रोग लगते ही उसका उपचार शुरू कराने पर जोर दिया। सिप्ला कंपनी के लोगों ने ब्रीथ फ्री वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू ब्रीथफ्री डॉटकाम चालू की है। अस्थमा रोगी आवश्यक जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed